केंद्रीय विद्यालयों में संविदा शिक्षक बनने का सुनहरा मौका, सभी राज्यों के लिए नोटिफिकेशन जारी KVS Teacher Notification 2026

By
On:
Follow Us

KVS Teacher Notification 2026: केंद्रीय विद्यालयों में पढ़ाने की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए अभी एक जरूरी खबर सामने आई है। शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए देश के कई राज्यों में स्थित केंद्रीय विद्यालयों ने संविदा आधार पर शिक्षकों और कुछ अन्य पदों को लेकर नोटिस जारी करने शुरू कर दिए हैं। हर विद्यालय अपनी जरूरत के हिसाब से अलग-अलग जानकारी दे रहा है। इसी के साथ केंद्रीय विद्यालय संगठन ने Samvida Sathi Portal के जरिए पूरी प्रक्रिया को भी ऑनलाइन कर दिया है। आईए जानते हैं क्या है पूरी जानकारी।

अलग-अलग राज्यों से नोटिस आ रहे हैं

देश के अलग-अलग हिस्सों में चल रहे केंद्रीय विद्यालयों ने सत्र 2026-27 के लिए संविदा पदों को लेकर जानकारी देनी शुरू कर दी है। चूंकि हर विद्यालय अपनी जरूरत के हिसाब से पद तय करता है, इसलिए सभी जगह एक जैसी जानकारी नहीं होती। किसी जगह विषय अलग हो सकते हैं तो कहीं पदों की संख्या भी अलग हो सकती है। उत्तर प्रदेश सहित कई राज्यों के केंद्रीय विद्यालयों के नोटिस पोर्टल पर जारी किए गए हैं। कई स्कूलों ने इंटरव्यू की तारीख और बाकी जानकारी भी अपने स्तर पर साझा की है, इसलिए जो उम्मीदवार जिस विद्यालय में जाना चाहते हैं, उन्हें उसी का नोटिस ध्यान से पढ़ना होगा।

किन पदों के लिए नोटिस आया है

इस बार केंद्रीय विद्यालयों में संविदा आधार पर कई तरह के पदों के लिए जानकारी सामने आई है। PGT यानी पोस्ट ग्रेजुएट टीचर के लिए हिंदी, अंग्रेजी, कंप्यूटर साइंस, अर्थशास्त्र, वाणिज्य और जीव विज्ञान जैसे विषयों की जरूरत बताई गई है। TGT यानी ट्रेंड ग्रेजुएट टीचर के लिए हिंदी, अंग्रेजी, गणित, विज्ञान, सामाजिक विज्ञान और संस्कृत विषय के शिक्षक मांगे गए हैं। इसके अलावा प्राथमिक शिक्षक यानी PRT, कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर, म्यूजिक टीचर, काउंसलर और स्पेशल एजुकेटर जैसे पदों के लिए भी कई विद्यालयों ने जानकारी जारी की है।

इंटरव्यू के लिए ये कागजात साथ ले जाने होंगे

केंद्रीय विद्यालयों में संविदा पदों पर चयन आमतौर पर इंटरव्यू के आधार पर होता है और कई जगह पहले ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराया जाता है, फिर इंटरव्यू के लिए बुलाया जाता है। अगर कागजात पूरे नहीं होते तो इंटरव्यू में दिक्कत हो सकती है, इसलिए सभी जरूरी दस्तावेज पहले से तैयार रखने चाहिए।

  • भरा हुआ आवेदन फॉर्म
  • सभी शैक्षणिक प्रमाण पत्रों की मूल प्रति
  • प्रमाण पत्रों की स्वप्रमाणित फोटोकॉपी
  • आधार कार्ड या अन्य पहचान पत्र
  • पासपोर्ट साइज फोटो

संविदा पदों के बारे में यह बात जान लें

इन पदों पर चयन होने के बाद नियुक्ति अस्थायी रहती है और इसे स्थायी नौकरी में नहीं बदला जाता। फिलहाल कई विद्यालयों के नोटिस में यह भी साफ बताया गया है कि इंटरव्यू के लिए आने-जाने का खर्च उम्मीदवार को खुद उठाना होता है, कोई यात्रा भत्ता या दैनिक भत्ता नहीं दिया जाता। वहीं इंटरव्यू की तारीख और जगह की जानकारी पहले से देख लेना जरूरी है ताकि बाद में कोई परेशानी न हो।

Samvida Sathi Portal पर ऐसे करें रजिस्ट्रेशन

केंद्रीय विद्यालय संगठन ने संविदा पदों की पूरी प्रक्रिया को आसान बनाने के लिए Samvida Sathi Portal शुरू किया है। उम्मीदवार इस पोर्टल पर एक बार अपनी प्रोफाइल बनाकर शैक्षणिक योग्यता, अनुभव और बाकी जानकारी दर्ज कर सकते हैं। इसके बाद जब किसी केंद्रीय विद्यालय को संविदा शिक्षक या अन्य स्टाफ की जरूरत होती है तो उसी प्रोफाइल के आधार पर इंटरव्यू के लिए बुलाया जाता है। यानी अब अलग-अलग विद्यालयों के लिए बार-बार अलग रजिस्ट्रेशन नहीं कराना पड़ेगा। केंद्रीय विद्यालयों का आधिकारिक नोटिस देखने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए लिंक पर जा सकते हैं।

केंद्रीय विद्यालय आधिकारिक नोटिस यहां देखें: https://samvida-sathi.kvs.gov.in/announcements