CTET Result 2026: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने अभी तक सीटेट फरवरी 2026 रिजल्ट की कोई आधिकारिक तारीख नहीं बताई है, लेकिन लाखों उम्मीदवार नतीजों का इंतजार कर रहे हैं। और समय के साथ साथ उनका इंतेज़ार का बांध टूटता जा रहा है तो आपकी जानकारी के लिए बता दें सीटेट परीक्षा 7 और 8 फरवरी 2026 को दो पालियों में हुई थी। बोर्ड ने 12 मार्च को प्रोविजनल आंसर-की जारी की और 15 मार्च तक आपत्तियां मांगी थीं और अब आपत्ति विंडो बंद हो चुकी है और उम्मीदवार ctet.nic.in पर रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं।तो चलिए जानते हैं आखिर सीटीईटी 2026 का रिजल्ट कब आएगा और फिलहाल इसकी तैयारियां किसी चल रही हैं।
सीटेट रिजल्ट कब तक आ सकता है?
सीटेट 2026 रिजल्ट मार्च के आखिर या अप्रैल के पहले हफ्ते में आने की उम्मीद है। बोर्ड पहले आंसर-की पर मिली सभी आपत्तियों की जांच करता है, फिर फाइनल आंसर-की तैयार करता है और उसके बाद ही रिजल्ट घोषित होता है। पेपर 1 (कक्षा 1 से 5) और पेपर 2 (कक्षा 6 से 8) दोनों के नतीजे एक साथ जारी किए जाएंगे। फिलहाल बोर्ड की तरफ से कोई तारीख कंफर्म नहीं हुई है, इसलिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर नजर रखनी चाहिए।
पास होने के लिए कितने नंबर चाहिए?
सीटेट में पास होने के लिए जनरल कैटेगरी के उम्मीदवारों को 150 में से कम से कम 90 नंबर यानी 60% लाने होते हैं। वहीं SC, ST और OBC जैसी रिजर्व्ड कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए यह सीमा 82 नंबर यानी 55% रखी गई है। बता दें कि सीटेट में कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं होती और हर पेपर पूरे 150 नंबर का होता है। ज्यादातर उम्मीदवारों ने प्रोविजनल आंसर-की से अपना अंदाजा पहले ही लगा लिया है, लेकिन अंतिम स्कोर सिर्फ ऑफिशियल रिजल्ट से ही पता चलेगा।
स्कोरकार्ड में क्या-क्या जानकारी होगी?
सीटेट स्कोरकार्ड में उम्मीदवार के कुल नंबर, क्वालिफाइंग स्टेटस और दूसरी जरूरी डिटेल्स दर्ज होंगी। जो उम्मीदवार पास होंगे उन्हें मार्कशीट और सर्टिफिकेट DigiLocker के जरिए मिलेंगे। बोर्ड ने सीटेट ओएमआर शीट की स्कैन की गई इमेज भी उपलब्ध कराई है, जिससे उम्मीदवार अपने जवाब खुद देख सकते हैं। स्कोरकार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को ctet.nic.in पर अपना रोल नंबर और जन्मतिथि डालनी होगी।
सीटेट सर्टिफिकेट किसके काम आता है?
सीटेट एक राष्ट्रीय स्तर की पात्रता परीक्षा है जो केंद्र सरकार, राज्य सरकार और प्राइवेट स्कूलों में टीचर की नौकरी के लिए जरूरी होती है। फरवरी 2026 सेशन में लाखों उम्मीदवारों ने हिस्सा लिया था। जो उम्मीदवार क्वालिफाई करेंगे वे केंद्रीय विद्यालय, नवोदय विद्यालय और दूसरे सरकारी स्कूलों में शिक्षक भर्ती के लिए आवेदन करने के योग्य हो जाएंगे। सीटेट रिजल्ट से जुड़ी हर अपडेट के लिए उम्मीदवार ctet.nic.in पर नजर बनाए रखें।
अभी से DigiLocker कर लें तैयार
सीटेट 2026 का रिजल्ट आते ही लाखों उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला होगा, जिन्होंने महीनों तैयारी के बाद 7 और 8 फरवरी को परीक्षा दी थी। कई उम्मीदवार ऐसे हैं जो दूसरी या तीसरी बार सीटेट दे रहे हैं और इस बार पास होकर टीचिंग करियर की शुरुआत करना चाहते हैं। आंसर-की देखकर जिन्हें लग रहा है कि वो पास हो गए हैं, उनके लिए अब बस एक ही काम बचा है DigiLocker अकाउंट तैयार रखें, क्योंकि सर्टिफिकेट वहीं से मिलेगा और कई सरकारी भर्तियों में अप्लाई करने की डेडलाइन रिजल्ट आने के बाद जल्दी आती है।







