Bihar Board Result 2026: बिहार बोर्ड 10वीं 12वीं रिजल्ट यहाँ से चेक करें सबसे पहले, डायरेक्ट लिंक्स

By
On:
Follow Us

Bihar Board Result 2026: का इंतजार कर रहे लाखों छात्रों के लिए अब बड़ी खबर सामने आ रही है। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति यानी BSEB जल्द ही 10वीं और 12वीं के नतीजे जारी कर सकता है। बोर्ड अध्यक्ष आनंद किशोर पहले ही साफ कर चुके हैं कि रिजल्ट मार्च महीने में ही आएगा। कॉपियों की जांच लगभग पूरी हो चुकी है और टॉपर्स की लिस्ट भी तैयार होने की खबर है। ऐसे में छात्र लगातार आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए हुए हैं ताकि रिजल्ट को सबसे पहले देख सकें और लंबा इंतेज़ार खत्म कर सकें तो चलिए जानते हैं रिजल्ट कब तक आ सकता है और उसे किन किन तरीकों से देख सकते हैं।

12वीं का रिजल्ट मार्च में आने के पूरे आसार

बोर्ड अध्यक्ष आनंद किशोर पहले ही बता चुके हैं कि इंटरमीडिएट का रिजल्ट मार्च के अंदर ही घोषित कर दिया जाएगा। अब उम्मीद जताई जा रही है कि 25 मार्च के आसपास Bihar Board Result 2026 का पहला बड़ा अपडेट आ सकता है। बोर्ड की टीम अंतिम तैयारी में जुटी हुई है और रिजल्ट की तारीख कभी भी घोषित की जा सकती है।

10वीं का नतीजा भी इसी महीने आ सकता है

12वीं के बाद मैट्रिक यानी 10वीं का रिजल्ट भी ज्यादा देर नहीं लगेगी। खबरों के मुताबिक 27 से 28 मार्च के बीच 10वीं के नतीजे जारी किए जा सकते हैं। इस साल बिहार बोर्ड की 10वीं परीक्षा 17 फरवरी से 25 फरवरी 2026 के बीच हुई थी और बड़ी संख्या में छात्रों ने हिस्सा लिया था। बोर्ड की कोशिश है कि पिछले साल की तरह इस बार भी जल्दी रिजल्ट जारी किया जाए।

सबसे पहले रिजल्ट देखने की लिए ध्यान रखें ये तरीका

बिहा बोर्ड हमेशा रिजल्ट जारी करने से पहले एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करता है और उसी के तुरंत बाद आधिकारिक वेबसाइट पर रिजल्ट लिंक एक्टिव हो जाता है। जो छात्र सबसे पहले रिजल्ट देखना चाहते हैं, उन्हें अभी से BSEB के आधिकारिक X (Twitter) हैंडल को फॉलो कर लेना चाहिए। बोर्ड रिजल्ट आने से एक दिन पहले वहां सटीक तारीख और समय की जानकारी देता है। यह छोटा सा कदम आपको भीड़ से एक कदम आगे रख सकता है।

इन वेबसाइट पर देख सकेंगे रिजल्ट

रिजल्ट जारी होते ही छात्र अपने रोल नंबर और जन्मतिथि की मदद से नीचे दी गई वेबसाइट पर जाकर अपना स्कोर देख सकेंगे और उसे डाउनलोड भी के सकेंगे।

पास होने के लिए कितने नंबर चाहिए

बिहार बोर्ड में पास होने के लिए हर विषय में कम से कम 33 फीसदी अंक लाने जरूरी हैं। अगर एक या दो विषयों में इससे कम नंबर आते हैं तो कंपार्टमेंट का मौका मिलता है, लेकिन दो से ज्यादा विषयों में 33 फीसदी से कम आने पर छात्र को फेल माना जाता है। पिछले साल 12वीं में करीब 12 लाख से ज्यादा छात्र शामिल हुए थे और पास प्रतिशत 86.50 फीसदी रहा था।

असली मार्कशीट कब और कहां मिलेगी

ऑनलाइन रिजल्ट आते ही छात्रों को डिजिटल मार्कशीट मिल जाती है, लेकिन ओरिजिनल मार्कशीट स्कूल के जरिए मिलती है। आमतौर पर रिजल्ट के एक से दो हफ्ते के अंदर स्कूलों में असली मार्कशीट पहुंच जाती है, जिसे छात्र जाकर ले सकते हैं। फिलहाल जो छात्र Bihar Board Result 2026 का इंतजार कर रहे हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें।