इस दिन आ सकता है कक्षा 10वीं का बोर्ड रिजल्ट, लाखों छात्रों का इंतजार खत्म RBSE 10th Result 2026 News

By
On:
Follow Us

RBSE 10th Result 2026 News: राजस्थान बोर्ड कक्षा 10वीं परीक्षा 2026 में शामिल हुए लाखों छात्र अब अपने रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। परीक्षा खत्म होने के बाद से ही छात्रों और अभिभावकों की नजर लगातार राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर बनी हुई ह ओर बे सभी लगातार इंतेज़ार कर रहे हैं कि आखिर रिजल्ट कब आएगा। बोर्ड की तरफ से भी रिजल्ट को लेकर तैयारियां तेजी से चल रही हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि RBSE 10th Result 2026 जल्द जारी किया जा सकता है। छात्र यह जानना चाह रहे हैं कि रिजल्ट किस तारीख को आएगा और उसे किस तरह चेक किया जा सकेगा। कई छात्र आगे 11वीं में एडमिशन की तैयारी भी कर रहे हैं, इसलिए सभी को अब रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार है।

रिजल्ट की तैयारी अंतिम चरण में

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, अजमेर की तरफ से मिली जानकारी के अनुसार 10वीं कक्षा के रिजल्ट की तैयारी लगभग पूरी कर ली गई है। फिलहाल कॉपियों की जांच और रिजल्ट से जुड़ी बाकी जरूरी प्रक्रिया पूरी की जा रही है। बोर्ड अधिकारियों का कहना है कि जैसे ही यह काम पूरा हो जाएगा, रिजल्ट जारी करने की तारीख का ऐलान कर दिया जाएगा। फिलहाल छात्रों को सलाह दी जा रही है कि वे अपना रोल नंबर संभालकर रखें ताकि रिजल्ट जारी होते ही तुरंत उसे देख सकें।

मार्च में आ सकता है परिणाम

बोर्ड के अधिकारियों की तरफ से मिली जानकारी के अनुसार RBSE 10वीं रिजल्ट 2026 मार्च महीने में जारी होने की संभावना जताई जा रही है। बोर्ड के सचिव गजेंद्र सिंह राठौर ने बताया है कि परिणाम की संभावित तारीख 20 मार्च के आसपास हो सकती है। हालांकि बोर्ड की तरफ से अभी तक आधिकारिक तारीख घोषित नहीं की गई है। फिलहाल रिजल्ट जारी करने से पहले सभी कॉपियों की जांच और रिजल्ट तैयार करने का काम पूरा किया जा रहा है।

फरवरी में हुई थी बोर्ड परीक्षा

इस साल राजस्थान बोर्ड की 10वीं कक्षा की परीक्षाएं फरवरी महीने में आयोजित की गई थीं। परीक्षा 12 फरवरी 2026 से शुरू हुई थी और 28 फरवरी 2026 तक चली थी। इस दौरान राज्यभर के अलग-अलग परीक्षा केंद्रों पर बड़ी संख्या में छात्र परीक्षा में शामिल हुए थे। सभी विषयों की परीक्षा तय कार्यक्रम के अनुसार कराई गई थी। परीक्षा खत्म होने के तुरंत बाद ही बोर्ड ने कॉपियों की जांच शुरू कर दी थी ताकि छात्रों का रिजल्ट जल्द जारी किया जा सके।

ऐसे चेक कर सकेंगे RBSE 10th Result 2026

रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र बहुत आसान तरीके से अपना परिणाम देख सकेंगे। इसके लिए उन्हें सबसे पहले राजस्थान बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in खोलनी होगी। इसके बाद होमपेज पर दिखाई देने वाले “RBSE 10th Result 2026” के लिंक पर क्लिक करना होगा। नया पेज खुलने पर छात्र अपना रोल नंबर दर्ज करके सबमिट करेंगे। इसके बाद उनका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देने लगेगा। छात्र चाहें तो उसे डाउनलोड करके अपने पास सुरक्षित भी रख सकते हैं। इससे बाद में एडमिशन या अन्य काम के समय उन्हें रिजल्ट की जानकारी आसानी से मिल सकेगी और बार-बार वेबसाइट खोलने की जरूरत नहीं पड़ेगी।